Homeपॉलिटिक्सPatna News: जन सुराज पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह "स्कूल बैग", सभी...

Patna News: जन सुराज पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग”, सभी 243 प्रत्याशी इसी निशान पर लड़ेंगे चुनाव

बिहार की राजनीतिक फिज़ा में एक नई पहचान बनाने की दिशा में जन सुराज पार्टी ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। निर्वाचन आयोग ने जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग” आवंटित कर दिया है। अब पार्टी के सभी 243 विधानसभा प्रत्याशी इसी निशान पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

जन सुराज पार्टी ने चुनाव चिन्ह के रूप में “स्कूल बैग” की मांग विशेष रूप से इसलिए की थी क्योंकि इसकी पहली प्रतिबद्धता राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। पार्टी का मानना है कि “स्कूल बैग” सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि बिहार के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।

शिक्षा सुधार को संकल्प का केंद्र बिंदु

जन सुराज के पांच प्रमुख संकल्पों में शिक्षा सुधार सर्वोपरि है। पार्टी का कहना है कि बेहतर स्कूल, प्रशिक्षित शिक्षक और तकनीक-संलग्न शिक्षा प्रणाली से ही बिहार के बच्चों को समुचित अवसर मिल सकते हैं।

पार्टी नेतृत्व ने आयोग के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि, “स्कूल बैग का चिन्ह हमारे विज़न और मिशन दोनों का प्रतिनिधित्व करता है। यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के निर्माण की दिशा में हमारा दृढ़ संकल्प है।”

जन सुराज पार्टी का विज़न – शिक्षा के माध्यम से सशक्त बिहार

  • गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा
  • सरकारी स्कूलों में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण
  • डिजिटल लर्निंग और स्मार्ट क्लास का विस्तार
  • योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती
  • बालिका शिक्षा को प्राथमिकता
विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
56 %
3.1kmh
25 %
Wed
44 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
43 °
Sun
40 °

Most Popular