Homeपॉलिटिक्सBhagalpur News: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Bhagalpur News: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज समीक्षा भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी और प्रशासन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

डॉ. चौधरी ने कहा, “निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय है और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।”

मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को लेकर सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

जनसहयोग की अपील

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरणों की स्वयं जाँच करें, और यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सुधारने हेतु संबंधित बीएलओ से संपर्क करें।

प्रमाणपत्रों की मान्यता

नाम जोड़ने की प्रक्रिया के तहत डॉ. चौधरी ने बताया कि विभिन्न प्रकार के पहचान प्रमाण पत्र मान्य किए गए हैं, जिनमें आधार कार्ड को वैकल्पिक (optional) रूप में रखा गया है।

बाइट: “भागलपुर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मतदाता सूची की शुद्धता हमारी प्राथमिकता है।”
डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
43 %
3.2kmh
53 %
Thu
30 °
Fri
36 °
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
37 °

Most Popular