HomeबिहारPatna News: मुख्यमंत्री ने 101 सहायक वास्तुविदों को सौंपा नियुक्ति पत्र, राज्य...

Patna News: मुख्यमंत्री ने 101 सहायक वास्तुविदों को सौंपा नियुक्ति पत्र, राज्य के निर्माण कार्यों को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना स्थित ‘संवाद’ में आयोजित एक भव्य समारोह में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन भवन निर्माण विभाग द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  अंकिता प्रसून, नयन दीपछोटू कुमारआकाश कुमार, मो० मेहंदी हसन एवं  शालिनी साहा को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, “आप सभी से राज्य को बेहतर और आधुनिक भवनों की दिशा में रचनात्मक योगदान की अपेक्षा है।”

वास्तुविदों की भूमिका होगी निर्णायक

राज्य में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और डिज़ाइन में सुधार के लिए इन नए वास्तुविदों की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भवन निर्माण विभाग के अनुसार, ये वास्तुविद अब गृह विभाग, नगर विकास एवं आवास, शिक्षा, पथ निर्माण, पर्यटन और उद्योग विभाग जैसे प्रमुख विभागों में कार्य करेंगे।

नवनियुक्त 101 सहायक वास्तुविदों में:

  • 31 उम्मीदवार प्लानिंग में पीजी योग्यता रखते हैं
  • 2 आपदा जोखिम प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं
  • 2 अरबन डिज़ाइनिंग में पारंगत हैं
  • लैंडस्केपिंग में भी कुछ विशेषज्ञों का चयन हुआ है

विशेषज्ञता के आधार पर कार्य का आवंटन किया जाएगा, जिससे सुंदर, सुरक्षित, उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल भवनों का निर्माण संभव हो सकेगा।

मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि में वास्तुविदों की भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में कई “आइकोनिक भवनों” का निर्माण हुआ है और आगे भी सरकार की परिकल्पना को साकार करने में वास्तुविदों की भूमिका अहम होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये युवा पेशेवर राज्य की विकास गाथा को एक नई पहचान देंगे।

उपस्थित रहे कई गणमान्य अतिथि

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री  विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री  जयंत राज, मुख्य सचिव  अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त  प्रत्यय अमृत, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
84%
4.2m/s
27%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular