Homeबिहारभागलपुर सिटीजगदीशपुर के मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह विज्ञान प्रदर्शनी: बच्चों की...

जगदीशपुर के मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह विज्ञान प्रदर्शनी: बच्चों की प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता का शानदार प्रदर्शन

प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा के जरिए छात्रों ने जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और नशामुक्ति जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर अभिभावकों को किया प्रभावित

रिपोर्ट — बीरेंद्र कुमार राय

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के जगदीशपुर स्थित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत जगदीशपुर की मुखिया लालमति देवी, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव प्रीति देवी, वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन की कार्यक्रम पदाधिकारी काजल कुमारी, वार्डेन सापन कुमारी तथा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग पर आधारित थी, जिससे बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
प्रदर्शनी में छात्रों ने जल-जीवन-हरियाली, प्रदूषण नियंत्रण, कुपोषण, जल-भूमि संरक्षण, नशा मुक्ति और भ्रूण हत्या जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार किए। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इन समस्याओं के समाधान भी प्रस्तुत किए, जिसे देखकर अभिभावक और अतिथि बेहद प्रभावित हुए।
इस अवसर पर शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा, शाहिना खातून, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, पुष्पलता कुमारी तथा शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार सहित कई अभिभावक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने शिक्षा और समाज के बीच मजबूत समन्वय का संदेश दिया तथा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
74%
5.1m/s
76%
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular