Homeभागलपुर सिटीभागलपुर के शहीद रतन ठाकुर की 7वीं बरसी पर विधायक ने दी...

भागलपुर के शहीद रतन ठाकुर की 7वीं बरसी पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिलकर जताया सम्मान

Bhagalpur News: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भागलपुर के वीर सपूत रतन ठाकुर की सातवीं बरसी पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कहलगांव के विधायक सुभानंद मुकेश ने शहीद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और कहा कि 14 फरवरी 2019 का दिन देश कभी नहीं भूल सकता।

विधायक ने कहा कि कायराना आतंकी हमले में देश ने 40 वीर जवानों को खोया था, जिनमें भागलपुर के मदरगंज निवासी रतन ठाकुर भी शामिल थे। उन्होंने शहीद के आवास पर पहुंचकर पिता निरंजन ठाकुर, दादा और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा परिवार के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जदयू पदाधिकारी, एनडीए कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
69%
2m/s
100%
Wed
31 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular