Homeबिहारनवगछिया में पुलिस-एसटीएफ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, भारी मात्रा में गोलीबारी

नवगछिया में पुलिस-एसटीएफ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, भारी मात्रा में गोलीबारी

Crime News:  नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी ढेर हो गया। यह मुठभेड़ मुरली चौक से लगभग 500 मीटर दूर मछली जलकर के पास स्थित एक खेत में हुई।

मृत अपराधी की पहचान नवगछिया के कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार, और सर्किल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके पर कुल सात अपराधी मौजूद थे, जिनमें से छह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।

घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। मृत अपराधी के शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जहां पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा। इस मुठभेड़ को क्षेत्र में अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
57%
3.9m/s
91%
Sat
31 °
Sun
35 °
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
37 °

Most Popular