Homeबिहारकरमचट डैम की नई पहचान, हाउसबोट सुविधा से पर्यटन को नई उड़ान

करमचट डैम की नई पहचान, हाउसबोट सुविधा से पर्यटन को नई उड़ान

Bihar News: कैमूर जिले के दुर्गावती जलाशय स्थित करमचट डैम में पहली बार हाउसबोट सुविधा शुरू की जा रही है। यह आधुनिक हाउसबोट पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ आरामदायक और यादगार अनुभव प्रदान करेगी। इसका उद्घाटन 24 अगस्त को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार करेंगे।

हाउसबोट में एक एसी कमरा, बाथरूम और किचन की व्यवस्था है। इसमें एक समय में 8 से 10 लोग सवार हो सकते हैं। बोट में खाने-पीने की भी उत्तम सुविधा रहेगी।

चारों तरफ से पहाड़ियों और झरनों से घिरा करमचट डैम पहले से ही पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। हाउसबोट सेवा शुरू होने से यहां पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, गाइड और हस्तशिल्प से जुड़े व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। हाउसबोट सेवा इस क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर और खास बनाएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
58 %
5.1kmh
32 %
Wed
28 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
36 °
Sun
38 °

Most Popular