Homeबिहारपटनानवाचार, स्किल और इंडस्ट्री में नई उड़ान: बिहार तेजी से बन रहा...

नवाचार, स्किल और इंडस्ट्री में नई उड़ान: बिहार तेजी से बन रहा स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग हब

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार का मेगा दौरा—आईआईटी पटना में स्टार्टअप्स को बढ़ावा, FDDI बिहटा में स्किल डेवलपमेंट पर फोकस और हीरो साइकिल्स यूनिट से रोजगार को रफ्तार

Patna News: बिहार में नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक विस्तार को नई दिशा देने के लिए उद्योग विभाग ने रफ्तार तेज कर दी है। इसी कड़ी में विभाग के सचिव सह BIADA एवं IDA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने गुरुवार को आईआईटी पटना, FDDI बिहटा और हीरो साइकिल्स यूनिट का दौरा कर राज्य में उभर रहे इंडस्ट्रियल और स्टार्टअप इकोसिस्टम का जायजा लिया।

आईआईटी पटना: स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिला मजबूती का संदेश

दौरे की शुरुआत आईआईटी पटना के इनक्यूबेशन सेंटर से हुई, जहां सचिव ने उभरते स्टार्टअप्स के कार्यों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने PCB डेवलपमेंट लैब, टेस्टिंग एवं कैलिब्रेशन लैब, मैकेनिकल लैब, क्लीन रूम और बायोनेस्ट लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।
स्टार्टअप फाउंडर्स के साथ बातचीत में यह सामने आया कि बिहार के युवा टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और डीप-टेक जैसे क्षेत्रों में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं।
इस दौरान आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी.एन. सिंह के साथ हुई चर्चा में इंडस्ट्री-एकेडमिक सहयोग को और मजबूत करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और स्टार्टअप्स के लिए नए अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया।

FDDI बिहटा: स्किल डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग पर खास फोकस

FDDI बिहटा में सचिव ने स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने छात्रों की प्रेजेंटेशन देखी और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की।
सचिव ने कहा कि वर्कशॉप आधारित ट्रेनिंग और हैंड्स-ऑन अनुभव युवाओं को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में लेदर फुटवियर एक्सेसरीज़ पार्क स्थापित करने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई मजबूती मिलेगी।

हीरो साइकिल्स यूनिट: रोजगार और इंडस्ट्री ग्रोथ का मजबूत आधार

बिहटा स्थित हीरो साइकिल्स लिमिटेड यूनिट के निरीक्षण के दौरान सचिव ने उत्पादन क्षमता और संचालन व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया। करीब 7 एकड़ में फैली यह यूनिट लगभग 500 लोगों को रोजगार दे रही है और राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है।
उन्होंने यूनिट प्रबंधन के साथ बातचीत कर संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा की तथा उत्पादन और विस्तार को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए।

बिहार बन रहा इंडस्ट्री और स्टार्टअप का नया हब

यह दौरा स्पष्ट संकेत देता है कि बिहार अब सिर्फ पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक क्षेत्र में संतुलित रूप से आगे बढ़ रहा है।
सरकार के लगातार प्रयासों और योजनाओं के प्रभाव से राज्य तेजी से स्टार्टअप्स, मैन्युफैक्चरिंग और नए उद्योगों के लिए एक मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
81%
3.4m/s
100%
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
34 °

Most Popular