Homeराज्यबिहारविषेश गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी का भ्रमण, बीएलओ...

विषेश गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी का भ्रमण, बीएलओ और कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर: विषेश गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत मतदाता सूची अद्यतन कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज 152-बिहपुर और 153-गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा भरे जा रहे गणना प्रपत्रों की जांच की और उनसे सीधे फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे प्रपत्रों को सटीकता और पारदर्शिता से भरें, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

इसके अतिरिक्त, गणना प्रपत्रों को डिजिटल माध्यम से अपलोड कर रहे तकनीकी कर्मियों से भी उन्होंने कार्य की गति और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि तेज़ी से और त्रुटिरहित अपलोडिंग सुनिश्चित की जा सके।

इस निरीक्षण के दौरान 152-बिहपुर निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-डीसीएलआरओ नवगछिया और 153-गोपालपुर निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी श्री ऋतुराज प्रताप सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि गहन पुनरीक्षण कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है, और इसकी पारदर्शिता व गति सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
6.5m/s
83%
Wed
29 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular