Bhagalpur News: भागलपुरवासियों के लिए मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ी सौगात आई है। स्मार्ट सिटी भागलपुर में पहली बार अफ्रीकन रोलेक्स सर्कस का आगमन हुआ है, जिसने शहर में उत्साह का माहौल बना दिया है। यह सर्कस सबौर के जीरो माइल क्षेत्र स्थित सुलोचना मार्केट कॉम्प्लेक्स, गंगा ब्रिज रोड में आयोजित किया गया है, जहां लोग अपने परिवार के साथ रोमांच और मनोरंजन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
सर्कस के आयोजकों के अनुसार, यह शो करीब दो घंटे का होगा, जिसमें दर्शकों को एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब, रोमांचक स्टंट और रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। खास बात यह है कि इस सर्कस में केन्या और साउथ अफ्रीका से आए कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो इस कार्यक्रम को और भी खास बनाता है।
सर्कस के प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि दशकों के बाद भागलपुर में इस तरह का भव्य सर्कस आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले जहां सर्कस में जानवरों के करतब मुख्य आकर्षण होते थे, वहीं अब समय के साथ बदलाव आया है और अब मानव कलाकार ही अपने अद्भुत कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि सर्कस का आयोजन प्रतिदिन तीन शो में किया जाएगा। पहला शो दोपहर 1 बजे, दूसरा शो शाम 4 बजे और तीसरा शो रात 7 बजे शुरू होगा, ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय आकर इसका आनंद ले सकें।
टिकट दर भी अलग-अलग श्रेणियों में रखी गई है, जिससे हर वर्ग के लोग इस मनोरंजन का हिस्सा बन सकें। स्पेशल क्लास का टिकट 300 रुपये, रेगुलर क्लास 200 रुपये, डीसी क्लास 150 रुपये और गैलरी का टिकट 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि 3 वर्ष से अधिक उम्र के सभी दर्शकों के लिए पूरा टिकट अनिवार्य होगा।
भागलपुर में लंबे समय बाद इस तरह का सर्कस लगने से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे हो या बड़े, सभी इस अनोखे अनुभव को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह सर्कस न सिर्फ मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि लोगों को पुरानी यादों से भी जोड़ने का काम
स्मार्ट सिटी भागलपुर में पहली बार पहुंचा अफ्रीकन रोलेक्स सर्कस, मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज
सबौर जीरो माइल स्थित सुलोचना मार्केट कॉम्प्लेक्स में सजेगा रोमांच का मंच, केन्या और साउथ अफ्रीका के कलाकार दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
scattered clouds
28.6
°
C
28.6
°
28.6
°
58 %
5.1kmh
32 %
Wed
28
°
Thu
38
°
Fri
38
°
Sat
36
°
Sun
38
°


