HomeबिहारNavgachiya News: अतिपिछड़ी जाति की महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले...

Navgachiya News: अतिपिछड़ी जाति की महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में गांव पहुंची जांच टीम, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के खारिज प्रखंड स्थित अम्भो गांव में 14 जून को एक अतिपिछड़ी जाति की महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेताओं की एक जांच टीम गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया।

इस जांच दल का नेतृत्व राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने किया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शांति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन, पूर्व मंत्री बीमा भारती, राष्ट्रीय महासचिव बिनू यादव, मुंगेर की पूर्व सांसद प्रत्याशी कुमारी अनीता, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा और अरुण यादव मौजूद थे।

राजद की इस टीम में सुल्तानगंज विधानसभा से भावी विधायक प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी तथा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व बिहपुर से विधायक प्रत्याशी विपिन मंडल भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। सभी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर हाल में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि,

“सुशासन की सरकार में इस प्रकार की जघन्य घटना बेहद निंदनीय है। पीड़ित परिवार को दबाया जा रहा है और प्राथमिकी (FIR) में भी गड़बड़ी की जा रही है। यदि समय पर न्याय नहीं मिला तो इस मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के माध्यम से विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी।”

इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, मंजीत ठाकुर, डॉ. नैनिका, धर्मवीर कुमार, चक्रपाणि हिमांशु, नट बिहारी मंडल, अरविंद यादव, किशोर यादव, कैदार शर्मा, संजय मंडल और राजा राम मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजद नेताओं ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
40.2 ° C
40.2 °
40.2 °
20 %
5.4kmh
94 %
Wed
40 °
Thu
44 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
42 °

Most Popular