Homeराज्यनवगछिया पुलिस ने किया साइबर ठगी का भंडाफोड़, ऑनलाइन गेमिंग ऐप की...

नवगछिया पुलिस ने किया साइबर ठगी का भंडाफोड़, ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आड़ में चल रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur News:  नवगछिया थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप की आड़ में चल रहे इस फर्जीवाड़े में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और साइबर क्राइम में इस्तेमाल होने वाले डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।

घटना 20 मई की है, जब नवगछिया पुलिस को सूचना मिली कि नयाटोला इलाके में स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आईं।

बरामद सामान में शामिल हैं:

  • 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • 2 टैबलेट
  • 1 वाई-फाई राउटर सेट
  • 18 एटीएम कार्ड
  • 14 सिम कार्ड
  • 3 आधार कार्ड
  • 1 पैन कार्ड
  • 7 विभिन्न बैंकों की चेकबुक
  • अन्य संदिग्ध दस्तावेज और उपकरण

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ‘ReddiBook Blue’ नामक एक ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा ऐप के जरिए लोगों की पहचान चुराकर फर्जी बैंक खाते और दस्तावेज तैयार करते थे। इसके माध्यम से वे अवैध रूप से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूनम कुमार और श्रीराम पासवान के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

नवगछिया पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर क्राइम पर एक बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular