Homeबिहारदेश के लिए शहीद हुए संतोष यादव को अंतिम सलाम, इस्माइलपुर में...

देश के लिए शहीद हुए संतोष यादव को अंतिम सलाम, इस्माइलपुर में राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

Bhagalpur News: जम्मू में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए बिहार के लाल संतोष यादव को आज उनके पैतृक गांव इस्माइलपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गांव की गलियां “संतोष यादव अमर रहें” के नारों से गूंज उठीं। हर आंख नम थी, हर चेहरा भावुक, और हर हाथ में तिरंगा था—शहीद को अंतिम सलाम देने सैकड़ों ग्रामीण उमड़ पड़े।

शहीद संतोष यादव के अंतिम दर्शन के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उमड़े। घर का माहौल बेहद मार्मिक था। पत्नी बार-बार यही कह रही थीं, “अगर पानी भी पिऊंगी तो अपने पति के हाथों से ही।” बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन पहले संतोष ने पत्नी से वट सावित्री पूजा के लिए नई साड़ी दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब वह खुद अमरत्व को प्राप्त हो गए।

शहीद की अंत्येष्टि उनके खेत पर की गई, जहां छोटे बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरे सम्मान के साथ सैन्य सलामी दी गई। जिला प्रशासन ने टेंट, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी संभाली।

इस मौके पर गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल और बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र गांव पहुंचे और शहीद के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संतोष यादव की शहादत पर पूरे बिहार को गर्व है, और सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है। शहीद संतोष यादव के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वे अपने परिवार के ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
81 %
3.8kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular