Bhagalpur News: भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखोरिया पंचायत के मनियारपुर गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पहले पक्ष का आरोप है कि उनका नाश्ते का दुकान है, जहां कुछ लोग जबरन शराब पीने आते हैं और पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज तथा मारपीट करने लगते हैं। दुकान मालिक के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो शराब के नशे में धुत लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले पक्ष द्वारा अवैध शराब और नशीले पदार्थों का कारोबार किया जाता है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पहले पक्ष के लोग एकजुट होकर हमला करने लगे, जिसमें उनके कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने स्थानीय पुलिस पर भी नियमित गश्त नहीं होने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस की सक्रियता बढ़ने से गांव में अवैध गतिविधियों पर रोक लग सकती है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शराबियों और मनचलों की हरकतों से महिलाएं और लड़कियां भी असुरक्षित महसूस करती हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
मामले को लेकर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि देर शाम एक पक्ष की ओर से एक महिला आवेदन लेकर थाने पहुंची थी, जबकि दूसरे पक्ष से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि घटना की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मनियारपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल
नाश्ता दुकान पर शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद बना मारपीट की वजह; दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
few clouds
27.8
°
C
27.8
°
27.8
°
70%
1.6m/s
20%
Tue
35
°
Wed
34
°
Thu
29
°
Fri
24
°
Sat
29
°


