Homeराज्यबिहारप्रधानमंत्री ने देशभर के 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, भागलपुर...

प्रधानमंत्री ने देशभर के 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, भागलपुर का पीरपैंती स्टेशन भी शामिल

Bhagalpur News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के बीकानेर से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर बिहार के भागलपुर जिले का पीरपैंती रेलवे स्टेशन भी शामिल रहा, जिसे 18.93 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

इन स्टेशनों के विकास पर कुल 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है और ये 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में फैले हुए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित ये स्टेशन न केवल यात्री सुविधाओं को बढ़ाएंगे बल्कि स्थानीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजेंगे।

पीरपैंती स्टेशन की खासियतें:

  • आधुनिक प्रतीक्षालय और कार्यकारी लाउंज
  • महिलाओं के लिए विश्राम कक्ष
  • आकर्षक प्रवेश द्वार और भव्य फुट ओवर ब्रिज
  • इनडोर और आउटडोर डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन
  • अत्याधुनिक साइनेज सिस्टम
  • दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा
  • स्थानीय कला और ऐतिहासिक विरासत से प्रेरित वास्तुशिल्प डिज़ाइन

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा, “ये स्टेशन नए भारत के विकास की बुनियाद हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिलेगा, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी बढ़ावा देगा।”

पीरपैंती स्टेशन के कायाकल्प के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोग स्टेशन के नए रूप को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ा उपहार मान रहे हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
84%
2.6m/s
3%
Mon
25 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °

Most Popular