Bhagalpur News: भागलपुर जिले में बाढ़ और कटाव की समस्या को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। इसी कड़ी मेंभागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने सोमवार को बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के अंतर्गत विभिन्न कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध के स्पूर-7 और स्पूर-8 के बीच क्षतिग्रस्त हिस्सों का जायजा लिया। यहां तटबंध की मरम्मत और संरक्षण के लिए चल रहे कटाव रोधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इसके अलावा, अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित कार्यों में स्पूर-8 और स्पूर-9 के बीच तटबंध की मरम्मत, ऊपरी और निचले हिस्सों का पुनर्विभाजन, नदी तट संरक्षण कार्यों की मरम्मत तथा क्षतिग्रस्त स्पूर-9 के जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। सांसद ने इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
सांसद अजय मंडल ने गंगा नदी के बाएं किनारे स्थित काजिकोरिया-राघोपुर सीमांत बांध का भी निरीक्षण किया, जहां नोज-सी, डी-नोज, ई-नोज और महादेवपुर घाट क्षेत्र में कटाव रोधी कार्यों के जीर्णोद्धार की स्थिति का आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान सांसद ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
स्थानीय लोगों को हर वर्ष बाढ़ और कटाव की समस्या से जूझना पड़ता है, ऐसे में इन कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सांसद के इस निरीक्षण से प्रशासनिक तंत्र में भी सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
भागलपुर में बाढ़ सुरक्षा को लेकर सांसद अजय मंडल सख्त, कटाव निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण
तटबंधों की मरम्मत और गंगा किनारे सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
few clouds
31.4
°
C
31.4
°
31.4
°
56%
0.5m/s
12%
Mon
31
°
Tue
36
°
Wed
34
°
Thu
27
°
Fri
26
°


