Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर: सुल्तानगंज में 'मिनी गन फैक्ट्री' का पर्दाफाश, तहखाने में हथियार बनाते...

भागलपुर: सुल्तानगंज में ‘मिनी गन फैक्ट्री’ का पर्दाफाश, तहखाने में हथियार बनाते रंगे हाथ दबोचा गया तस्कर

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में अर्ध-निर्मित पिस्तौल, ड्रिल मशीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद।

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुल्तानगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र के स्तनडीह गांव में चल रहे एक बड़े ‘मिनी गन फैक्ट्री’ का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक मुख्य आरोपी को रंगे हाथ हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया है।

​इस बड़ी सफलता को लेकर प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) कर पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया।

​ तहखाने में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

​प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के दिशा-निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्तनडीह गांव में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है।

​सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) के निर्देश पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नवनीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्तनडीह गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी मुकेश कुमार मंडल के घर की घेराबंदी की। जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई, तो वहां बने एक गुप्त तहखाने में आरोपी रंगे हाथ हथियार बनाते हुए पकड़ा गया।

​ बरामद हथियारों और उपकरणों की लंबी सूची

​पुलिस की छापेमारी में घर के तहखाने से भारी मात्रा में निर्मित, अर्ध-निर्मित हथियार और उन्हें बनाने की मशीनें बरामद की गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • ​निर्मित हथियार: 02 पीस देसी पिस्टल (एक 24 इंच लंबे बैरल का मास्केट और एक 6 इंच का देसी पिस्तौल)।
  • ​कारतूस: 01 जिंदा कारतूस, खोखा और दो पिलेट।
  • ​अर्ध-निर्मित हथियार: 05 पीस अर्ध-निर्मित देसी पिस्तौल, 01 छोटा अर्ध-निर्मित बैरल और 12 पीस बड़ा (24 इंच) अर्ध-निर्मित बैरल।
  • ​सामग्री व मशीनें: 01 ड्रिल मशीन, 01 बेंच वाईस मशीन, लोहा गर्म करने वाली भांति (भट्टी), रेती, पिलास, स्प्रिंग बनाने वाली कमानी और स्केल आदि।

​ खगड़िया का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी, खरीदारों की तलाश तेज

​गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकेश कुमार मंडल (पिता: फेकन मंडल) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सुल्तानगंज के स्तनडीह (वार्ड 12) में रह रहा था, जबकि उसका स्थाई पता राजा जान मानसी, थाना- मानसी, जिला- खगड़िया है।

​पुलिस का बयान:

प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह अब तक किन-किन अपराधियों और खरीदारों को हथियार सप्लाई कर चुका है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

​ कार्रवाई में शामिल जांबाज पुलिस टीम

​इस सफल और साहसिक छापेमारी अभियान में भागलपुर पुलिस के कई अधिकारी और जवान शामिल थे:

  • ​सायम रजा (प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष, सुल्तानगंज)
  • ​नवनीत कुमार (पुलिस उपाधीक्षक)
  • ​मृत्युंजय कुमार (पुलिस निरीक्षक, सुल्तानगंज)
  • ​विष्णु देव कुमार (पुलिस अवर निरीक्षक)
  • ​रोशन कुमार (पुलिस निरीक्षक)
  • ​महिला व पुरुष पुलिसकर्मी: प्रियंका कुमारी, कपिलदेव यादव, अनुज कुमार, रोहित कुमार (सिपाही), अमर कुमार (सिपाही), रूपम कुमारी (सिपाही) एवं अन्य बल।
विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
55%
1.9m/s
4%
Fri
28 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °

Most Popular