Homeबिहारभागलपुर सिटीव्यायामशाला के पास विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट से...

व्यायामशाला के पास विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट से खुला दर्द

Bhagalpur News: भागलपुर  इशाकचक थाना क्षेत्र स्थित व्यायामशाला के पास सोमवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय मनीषा कुमारी, पत्नी राजन राज, के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी शुभांक मिश्रा और इशाकचक थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में मनीषा ने साफ लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, बल्कि उन्हें पति से प्यार नहीं मिला। उन्होंने अपने बच्चों को संदेश देते हुए अच्छे से जीवन जीने की सलाह दी। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के तहत मृतका के पति को हिरासत में लिया है, जो एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार, मनीषा का मायका बूढ़ानाथ मोहल्ले में है। परिजनों का कहना है कि वह टीएमबीयू से स्नातक कर रही थी और इन दिनों पहले सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। मंगलवार को भी उसकी परीक्षा थी, लेकिन उससे पहले ही उसने रात में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सुबह परिवार वालों ने उसे लटका हुआ देखा और तुरंत नीचे उतारा, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही भाई, बहन और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सिटी एसपी के निर्देश पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और सुसाइड नोट से यह स्पष्ट है कि मृतका ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। फिलहाल पुलिस पति से पूछताछ कर रही है और परिजनों के बयान का इंतजार है।

इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा फैल गया है। पड़ोसियों और परिजनों का कहना है कि मनीषा पढ़ाई में होनहार और स्वभाव से मिलनसार थी। ऐसे में उसके इस कदम ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अब जांच में जुटी है कि आखिर किन हालातों में उसने यह कदम उठाया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
44%
2.5m/s
0%
Sat
24 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular