Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा की तैयारी पूरी, 7704 परीक्षार्थी होंगे...

भागलपुर में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा की तैयारी पूरी, 7704 परीक्षार्थी होंगे शामिल

भागलपुर: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना द्वारा आयोजित सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा 10 सितंबर को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इस परीक्षा में कुल 7704 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 2:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी हालत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी केंद्र अधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में निर्देश दिया गया कि कोई भी परीक्षार्थी बिना फ्रिसकिंग के परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करे। महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए अलग से पर्दा युक्त क्षेत्र बनाया जाएगा और उनकी फ्रिसकिंग केवल महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या डिवाइस ले जाने पर रोक होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा के दौरान उड़न दस्ते, गश्ती दल और स्टैटिक दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी। प्रश्नपत्रों को दंडाधिकारी और परीक्षार्थियों की उपस्थिति में ही केंद्र अधीक्षक द्वारा खोला जाएगा तथा उत्तर पुस्तिकाओं की पैकिंग भी उनके सामने होगी। परीक्षा दिवस पर परीक्षा केंद्र के 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे समय पर ड्यूटी पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ परीक्षार्थियों की जांच करें। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) महेश्वर प्रसाद सिंह, वरीय उपसमाहर्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह, नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मोहम्मद अयूब सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारियों और कर्मियों के सहयोग से परीक्षा शांति और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
33%
2.6m/s
0%
Sat
28 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular