Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर: दो बेटियों के साथ फिर लापता हुई पत्नी, पति ने मोजाहिदपुर...

भागलपुर: दो बेटियों के साथ फिर लापता हुई पत्नी, पति ने मोजाहिदपुर थाना में दिया आवेदन

Bhagalpur News: भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़ित पति ने इस सिलसिले में मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मदनुचक में अजीत साह के मकान में किराए पर रहने वाले नीरज कुमार सिन्हा (पिता – स्व. सुनील प्रसाद सिन्हा) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी 12 मई 2021 को रिंकी देवी (पिता – उमेश दास, निवासी अलीगंज हरिजन टोला, थाना – बबरगंज, भागलपुर) के साथ हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं।

पति नीरज के अनुसार, दिनांक 13 सितंबर 2026 को उनकी पत्नी रिंकी सिन्हा दोनों बच्चियों को लेकर घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पहले भी हो चुका है समझौता

नीरज ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि इससे लगभग 4 महीने पहले भी उनकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई थी। उस समय मोजाहिदपुर थाना में मौखिक सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। लेकिन एक बार फिर वह बच्चियों को लेकर लापता हो गई हैं।

पति ने लगाई सुरक्षा की गुहार

परेशान पति ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में अगर कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार उन्हें न समझा जाए।

फिलहाल मोजाहिदपुर थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
53%
1.6m/s
30%
Tue
35 °
Wed
34 °
Thu
26 °
Fri
24 °
Sat
30 °

Most Popular