Homeराज्यबिहारमधुबनी में माँ जानकी नवमी महोत्सव 2026 की धूम: संस्कृति, भक्ति और...

मधुबनी में माँ जानकी नवमी महोत्सव 2026 की धूम: संस्कृति, भक्ति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

खेलकूद से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक दिनभर आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन से भक्तिमय हुआ माहौल

Bihar News: बिहार के मधुबनी में माँ जानकी नवमी महोत्सव 2026 के अवसर पर एक भव्य और आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और युवा प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस महोत्सव का आयोजन माँ जानकी मिथिला पुरुष यादव समिति द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन के साथ हुई। इस अवसर पर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा और खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। दिनभर वाटसन स्कूल मैदान और खेल भवन में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि विवाह भवन, नगर निगम मधुबनी में नृत्य और संगीत प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को माननीय कुलपति, विधान पार्षद और बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। इससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ा।
संध्या 4:30 बजे विवाह भवन में माँ जानकी नवमी का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर और बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान प्रवीण मिश्रा के नेतृत्व में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। वैदिक आचार्य धर्मेन्द्र द्वारा मंत्रोच्चारण और स्वस्ति पाठ से पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि जानकी नवमी महोत्सव का आयोजन वर्ष 2010 से लगातार किया जा रहा है और इसका उद्देश्य माता जानकी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस तरह रामनवमी मनाई जाती है, उसी तरह जानकी नवमी को भी पूरे उत्साह के साथ मनाएं और घर-घर 11 दीप जलाकर इस पर्व को विशेष बनाएं।
वहीं, कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि मिथिला की यह पावन भूमि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, और ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मंच संचालन डॉ. रणधीर कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर जानकी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का भी संदेश दे गया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
24.3 ° C
24.3 °
24.3 °
88%
2.6m/s
4%
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular