Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में वज्रपात पीड़ितों को मिली राहत: मृतक के आश्रितों को दी...

भागलपुर में वज्रपात पीड़ितों को मिली राहत: मृतक के आश्रितों को दी गई 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

पीरपैंती अंचल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई थी मौत; जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को प्रदान किए चेक।

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के पीरपैंती अंचल में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से जान गंवाने वाले दो मृतकों के आश्रितों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। शुक्रवार, को जिला आपदा प्रबंधन शाखा की ओर से राज्य सरकार की अनुग्रह अनुदान नीति के तहत दोनों पीड़ित परिवारों के निकटतम आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

​जिला प्रशासन ने दी सहायता राशि

​आपदा प्रबंधन विभाग के निर्धारित प्रावधानों और भागलपुर के जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। समाहरणालय में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से मृतका पूनम देवी एवं सुप्रिया कुमारी के निकटतम वारिसों को अनुग्रह अनुदान के चेक प्रदान किए।

​आपदा पीड़ितों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता

​जिला जन-संपर्क कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को बिना किसी विलंब के आर्थिक सहायता पहुँचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने कहा कि संकट की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी सहानभूति है और निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उन्हें संबल मिल सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
66%
0.9m/s
16%
Mon
29 °
Tue
35 °
Wed
34 °
Thu
29 °
Fri
24 °

Most Popular