Homeराज्यबिहारबिहार सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 16,100...

बिहार सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 16,100 किसानों को मिला 91.91 करोड़ रुपये का अनुदान

Bihar News:  बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग द्वारा सात निश्चय-2 के महत्वपूर्ण घटक “हर खेत तक सिंचाई का पानी” को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का प्रभावशाली क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्यभर के किसानों को निजी नलकूप अधिष्ठापन के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे खेतों तक सुचारू सिंचाई सुनिश्चित की जा सके।

विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक 16,100 किसानों को कुल 91.91 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का वितरण किया जा चुका है। योजना के तहत कुल 35,000 निजी नलकूपों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है, जिससे लगभग 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा से जोड़ा जाएगा।

अब तक की उपलब्धियाँ:

  • 23,397 किसानों ने नलकूप अधिष्ठापित कर ऑनलाइन पोर्टल पर दावा प्रस्तुत कर दिया है।
  • इससे 1,16,985 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता विकसित की गई है।
  • अनुदान वितरण प्रक्रिया तेजी से जारी है, जबकि शेष दावों की स्थल जांच की जा रही है।

विभाग ने उन किसानों से विशेष रूप से आग्रह किया है, जिन्होंने अभी तक दावा प्रस्तुत नहीं किया है, कि वे त्वरित रूप से ऑनलाइन दावा करें ताकि उन्हें अनुदान का लाभ समय पर मिल सके। इसके लिए विभाग द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

महत्वपूर्ण सूचना:
जिन किसानों के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, वे नलकूप की स्थापना के पश्चात संबंधित दस्तावेजों के साथ mwrd.bihar.gov.in पर जाकर अनुदान हेतु दावा अपलोड कर सकते हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
68%
3.2m/s
100%
Tue
30 °
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular