Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन दोस्तों...

भागलपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन दोस्तों की मौके पर मौत; परिवारों में पसरा मातम

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में एक अनियंत्रित बस और बाइक की भीषण टक्कर में तीन नवयुवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

काम निपटाकर लौट रहे थे घर, बायपास के पास हुआ हादसा

मृतकों की पहचान डाटवाट निवासी आशुतोष कुमार (18 वर्ष, पिता प्रेम पासवान), गंगटी निवासी अंशु (पिता देवेंद्र यादव) और सावन (पिता अशोक पासवान) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से बायपास की ओर गए थे। काम पूरा करने के बाद जब वे वापस घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ‘स्टार बस’ ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बस को किया जब्त, जांच में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और आरोपी बस को अपने कब्जे में ले लिया है। तीनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और फरार बस चालक की तलाश जारी है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। एक साथ तीन घरों के चिराग बुझ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक के भाई का बयान:

“तीनों भाई किसी काम से बायपास गए हुए थे। लौटते वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार स्टार बस ने सीधा टक्कर मार दी। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभालने का मौका तक नहीं मिला। बस चालक की लापरवाही ने हमारे हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
58%
2.4m/s
44%
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular