Homeपॉलिटिक्सभागलपुर पहुंचे जन सुराज युवा अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) कुमार शांतनु, बोले –...

भागलपुर पहुंचे जन सुराज युवा अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) कुमार शांतनु, बोले – “जात-पात नहीं, अब विकास की राजनीति करेंगे युवा”

Bhagalpur News: जन सुराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) कुमार शांतनु रविवार को भागलपुर पहुंचे, जहां स्थानीय युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं के साथ गहराई से चर्चा की और क्षेत्रीय समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शांतनु ने कहा कि जन सुराज द्वारा राज्यभर में चलाया जा रहा “बिहार बदलाव, युवा संकल्प” अभियान, युवाओं को जागरूक करने और जमीनी नेतृत्व को विकसित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत प्रयास है।

“हर गांव, हर युवा तक पहुंचेगा बदलाव का संदेश”

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा,

“हम हर गांव में जा रहे हैं ताकि युवाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की मुख्यधारा में लाया जा सके। हमारा उद्देश्य एक ऐसा ईमानदार और कर्मठ नेतृत्व तैयार करना है, जो सिर्फ सत्ता नहीं, समाज की सेवा को प्राथमिकता दे।”

जात-पात नहीं, विकास की राजनीति जरूरी

बिहार की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डॉ. शांतनु ने कहा कि आज प्रदेश में जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति चरम पर है। उन्होंने कहा,

“नेता अपने परिवारों को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि आम जनता की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी हो रही है। यह राजनीति अब नहीं चलेगी। जन सुराज की सोच है – काम और विकास की राजनीति।”

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जाति-धर्म की दीवारों से ऊपर उठकर एक सशक्त, ईमानदार और विकसित बिहार के निर्माण में भागीदारी करें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular