Bhagalpur News: भागलपुर नगर निगम परिसर स्थित महापौर कार्यालय में आज माननीय महापौर महोदया की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों पर विचार-विमर्श और उसका अनुमोदन करना था।
नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम ने कुल ₹3,11,87,70,625 की प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। इसमें राजस्व प्राप्ति ₹1,51,12,70,625 और पूंजीगत प्राप्ति ₹1,60,75,00,000 अनुमानित की गई है।
कुल प्रस्तावित व्यय:
कुल भुगतान: ₹6,19,58,70,662.50
राजस्व व्यय: ₹2,70,83,39,412.50
पूंजीगत व्यय (विकास कार्य): ₹3,48,75,31,250
प्रारंभिक शेष: ₹3,07,97,10,059.40
इस बजट में विशेष रूप से शहर की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क सुधार, जल आपूर्ति और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है। स्थायी समिति द्वारा अनुमोदित यह बजट अब आगे की प्रक्रिया के लिए पेश किया जाएगा।
बैठक में उप महापौर, स्थायी समिति के सदस्यगण, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सभी नगर प्रबंधक, निगम के शाखा प्रभारी, अभियंता, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
भागलपुर नगर निगम ने पेश किया बजट 2026-27: विकास और स्वच्छता पर विशेष जोर
महापौर की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक में अनुमोदित बजट में शहर के विकास, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 619 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
overcast clouds
31.8
°
C
31.8
°
31.8
°
66%
4.4m/s
98%
Sun
32
°
Mon
33
°
Tue
32
°
Wed
29
°
Thu
27
°


