Homeबिहारभागलपुर सिटीश्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कांवरियों के लिए...

श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कांवरियों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं: डीआरएम

Bhagalpur News: श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला से पूर्व सभी यात्री सुविधाओं को दुरुस्त कर लिया जाए ताकि लाखों कांवरियों को कोई असुविधा न हो।

सांसद प्रतिनिधि और नगर प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसरी और नगर पंचायत अकबरनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने डीआरएम को रेल यात्रियों की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। इसमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदु शामिल थे:

  • सुल्तानगंज स्टेशन रोड की मरम्मती
  • स्टेशन परिसर में बाबा भोलेनाथ के भजनों की ध्वनि व्यवस्था
  • शौचालय और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था
  • सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ना
  • वर्षभर सुल्तानगंज से देवघर तक सीधी ट्रेन सेवा
  • अकबरनगर स्टेशन पर हाई मास्ट लाइट, शौचालय और पानी की सुविधा

डीआरएम ने दिए आवश्यक निर्देश, नई ट्रेन सेवा की घोषणा

मीडिया से बात करते हुए डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि रेलवे प्रशासन श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष योजना पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया:

“सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड का निर्माण, अतिरिक्त शौचालय, पेयजल सुविधा, और नई ट्रेन सेवा की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही देवघर से सुल्तानगंज के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।”

प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस निरीक्षण अभियान में स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद, लोजपा युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण, प्रवीन कुमार, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, रेलवे के अन्य अधिकारीगण, आरपीएफ और जीआरपी जवान उपस्थित रहे।

श्रावणी मेला 2025: बड़ी संख्या में कांवरियों की उम्मीद

श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज से देवघर तक कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होती है। ऐसे में रेलवे द्वारा की जा रही व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए अहम हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
6.5m/s
83%
Wed
29 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular