Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर अंधाधुंध फायरिंग, पिता-पुत्री गंभीर रूप से...

भागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर अंधाधुंध फायरिंग, पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानीसराय गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने और पुरानी रंजिश के चलते अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस वारदात में गांव निवासी मुनिलाल मंडल और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए एक हमलावर को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से पुलिस को 10 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।

घायल मुनिलाल मंडल की पत्नी शीला देवी ने बताया कि यह हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले सरस्वती पूजा के दौरान उनके छोटे भाई के साथ गांव के अंता मंडल और शिवम कुमार ने मारपीट की थी, जिसमें मुनिलाल ने बीच-बचाव किया था। तभी से आरोपी रंजिश रखे हुए थे और शनिवार को इसी कारण से हमला किया गया।

इस मामले में डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। घायल मुनिलाल मंडल और उनकी पुत्री का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
84%
4.2m/s
27%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular