Homeभागलपुर सिटी27 जुलाई से भारतीय रेलवे शुरू करेगा 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन', पूर्वी...

27 जुलाई से भारतीय रेलवे शुरू करेगा ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’, पूर्वी भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की कराएगा भ्रमण

Bhagalpur News: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) 27 जुलाई 2025 से ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ का संचालन करने जा रहा है। यह पहल रेल मंत्रालय और भारत सरकार की देखो अपना देश एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत योजनाओं के अंतर्गत की जा रही है। इस विशेष ट्रेन यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।

भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत कोलकाता से होगी और यह कुल 12 दिनों की यात्रा के दौरान देश के अनेक प्रमुख तीर्थ स्थलों को कवर करेगी।

यात्रा मार्ग में शामिल प्रमुख स्थल:

  • गुवाहाटी
  • उज्जैन
  • द्वारका
  • नासिक
  • शिर्डी
  • बड़ौदा
  • भोपाल
  • प्रयागराज (इलाहाबाद)
  • वाराणसी
  • गया
  • अन्य धार्मिक स्थल

यात्रियों को मिलेंगे ये प्रमुख अनुभव:

  • प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
  • संगम स्नान
  • विख्यात मंदिरों का दर्शन
  • स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से परिचय

यात्रा में शामिल प्रमुख सुविधाएं:

  • बोर्डिंग और डिबोर्डिंग की समुचित व्यवस्था
  • शाकाहारी भोजन
  • वातानुकूलित कोच
  • स्थानीय भ्रमण के लिए वाहन और गाइड
  • होटल में रात्रि विश्राम
  • ऑनबोर्ड डॉक्टर, सुरक्षा स्टाफ एवं टूर मैनेजर की व्यवस्था

सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान

IRCTC की ओर से ट्रेन में विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल, चिकित्सा सुविधा और अनुभवी स्टाफ की नियुक्ति की गई है ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और यादगार रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
80%
4.7m/s
2%
Fri
28 °
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular