Homeभागलपुर सिटीमिरहट्टी गांव में किसान से बोरिंग के नाम पर ₹2.10 लाख की...

मिरहट्टी गांव में किसान से बोरिंग के नाम पर ₹2.10 लाख की ठगी

Bhagalpur News: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरहट्टी गांव में एक किसान से बोरिंग कराने के नाम पर ₹2 लाख 10 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान रामोतार यादव ने इस संबंध में सुल्तानगंज थाना में लिखित आवेदन देकर दो व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

बोरिंग के नाम पर ली गई बड़ी रकम

रामोतार यादव का आरोप है कि दीपक कुमार (निवासी कलाली गली, सुल्तानगंज) और बंगाली मंडल (निवासी बड़बिल्ला) ने उनसे दो बोरिंग करने के लिए कुल ₹2,10,000 की रकम ली थी। आरोप है कि इनमें से एक बोरिंग अधूरा छोड़ दिया गया और उसमें समरसेबुल पंप भी नहीं लगाया गया। दूसरी बोरिंग के लिए अतिरिक्त ₹50,000 लिए गए, लेकिन खेत में बोरिंग कार्य आज तक शुरू नहीं किया गया।

एक साल से टालमटोल, नहीं मिला समाधान

रामोतार यादव ने बताया कि यह ठगी पिछले एक साल से चल रही है। जब-जब उन्होंने बोरिंग पूरी कराने के लिए संपर्क किया, उन्हें बहाने बनाकर टाल दिया गया। अब दोनों आरोपी लगातार फर्जी वादों और बहानों से काम टाल रहे हैं।

पुलिस कर रही है जांच

किसान की शिकायत पर सुल्तानगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष के अनुसार:

“मामले में लिखित शिकायत मिली है। जल्द ही दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। प्रमाण और साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सेवाओं के नाम पर बढ़ रही ठगी

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बोरिंग, सोलर, बिजली कनेक्शन जैसी तकनीकी सेवाओं के नाम पर किसानों को आसानी से निशाना बनाया जा रहा है। जरूरत है कि लोग ठेकेदारों या मिस्त्रियों से कोई बड़ा काम कराने से पहले लिखित अनुबंध और वैध पहचान की मांग करें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
50 %
1.8kmh
0 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular