HomeHealthमायागंज अस्पताल में चिट्ठा कटवाने को लेकर मरीजों में भिड़ंत, गार्ड की...

मायागंज अस्पताल में चिट्ठा कटवाने को लेकर मरीजों में भिड़ंत, गार्ड की तत्परता से टली अनहोनी

भागलपुर: भागलपुर के मायागंज अस्पताल में बुधवार को ओपीडी के सामने चिट्ठा कटवाने को लेकर दो मरीजों के बीच हुई भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। पहले मामूली बहस से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गया।

सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया। गार्ड की समय रहते की गई कार्रवाई से कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल में रोजाना चिट्ठा कटवाने के लिए भारी भीड़ रहती है और व्यवस्था के अभाव में अक्सर मरीजों और उनके परिजनों के बीच झड़पें हो जाती हैं।

घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से चिट्ठा कटवाने की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
49 %
2.5kmh
28 %
Sun
42 °
Mon
43 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
38 °

Most Popular