अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर वाहन छोड़कर फरार; गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग और की बड़ी कार्रवाई।
Bhagalpur News: भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष महाअभियान “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 371.520 लीटर विदेशी शराब और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
गुप्त सूचना पर मिली सफलता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24/25.10.2026 की मध्य रात्रि में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवनारायणपुर थाना अंतर्गत रामपुर की तरफ से आने वाले मार्ग से एक बोलेरो में छिपाकर अवैध शराब का परिवहन किया जाने वाला है।
इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में, तथा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, कहलगांव-02 के पुलिस उपाधीक्षक एवं शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
पुलिस को देखकर भागा तस्कर
गठित टीम द्वारा शिवनारायणपुर थाना अंतर्गत आने वाली सभी मुख्य सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान रामपुर के समीप एक बोलेरो आती हुई दिखाई दी। सशस्त्र बल को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा।
बरामदगी का विवरण:
- विदेशी शराब: 371.520 लीटर
- वाहन: 01 बोलेरो गाड़ी
पुलिस ने वाहन की जांच और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी और कर्मी:
- पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष अमित कुमार (शिवनारायणपुर थाना)
- पु०अ०नि० अरुण कुमार यादव (शिवनारायणपुर थाना)
- सि०/1950 राज कुमार (शिवनारायणपुर थाना)
- गृह०/362207 सोनू कुमार मंडल (शिवनारायणपुर थाना)


