Homeबिहारभागलपुर सिटीवी केयर संस्था की पहल: चम्पानगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, सैकड़ों...

वी केयर संस्था की पहल: चम्पानगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

Bhagalpur News: वी केयर संस्था के तत्वावधान में एवं जे.एल.एन.एम.सी.एच. के वरिष्ठ रेज़िडेंट मेडिसिन चिकित्सक डॉ. वाजिद हुसैन के सहयोग से रविवार को चम्पानगर स्थित मकदुम शाह दरगाह लेन, काली स्थान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। साथ ही मरीजों की ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, लिपिड प्रोफाइल एवं एलएफटी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जाँचें भी निःशुल्क की गईं। इस जनसेवी पहल से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली।

शिविर का लाभ उठाने वाले स्थानीय नागरिकों ने वी केयर संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं।

इस अवसर पर वी केयर संस्था के अध्यक्ष अरिजीत घोष, संस्थापक नितेश चौबे, मनोज उपाध्याय, रूप नारायण उपाध्याय, संयोजक अभिषेक गोस्वामी, रवि बसाक, विनीत राय एवं जितेंद्र सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संस्था की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुंचाई जा सकें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
52%
1.9m/s
7%
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular