Bhagalpur News: भागलपुर के व्यापारिक जगत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। शहर के खरमनचक रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने देश की प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिकल कंपनी Havells के भव्य शोरूम का शानदार शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच हुए उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नए शोरूम का उद्घाटन खगड़िया के सांसद Rajesh Verma, भागलपुर सदर विधायक Rohit Pandey और अमरपुर की मुख्य पार्षद Rita Shah ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे भागलपुर में बड़े ब्रांड्स का आगमन शहर की बढ़ती आर्थिक ताकत और आधुनिक जरूरतों को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहकों ने शोरूम में उपलब्ध आधुनिक और ऊर्जा-कुशल इलेक्ट्रिकल उत्पादों की जानकारी ली।
बाला जी इलेक्ट्रिकल्स के प्रोपराइटर सुनील साह ने बताया कि ग्राहकों को यहां उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद महानगरों—दिल्ली और कोलकाता—के किफायती रेट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भागलपुर के लोगों को बेहतर सेवा और भरोसेमंद उत्पाद प्रदान करना है, ताकि उन्हें खरीदारी के लिए बाहर न जाना पड़े।
नए शोरूम के खुलने से न केवल शहरवासियों को आधुनिक बिजली उपकरणों की विस्तृत रेंज मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
भागलपुर में खुला Havells का भव्य शोरूम, अब दिल्ली-कोलकाता के रेट पर मिलेंगे हाई-टेक इलेक्ट्रिकल सामान
Bhāgalpur
few clouds
29.5
°
C
29.5
°
29.5
°
75 %
3.2kmh
23 %
Sun
36
°
Mon
34
°
Tue
36
°
Wed
36
°
Thu
32
°


