Homeबिहारभागलपुर सिटीभारत-पाकिस्तान महामुकाबले का खुमार: भागलपुर में क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह, जीत...

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का खुमार: भागलपुर में क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह, जीत के लिए कर रहे दुआएं

Bhagalpur News: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के तहत रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर में भी जबरदस्त रोमांच का माहौल है। कोलंबो के आर. प्रेमादसा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस महामुकाबले पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई हैं।
शहर के सेंडीश कंपाउंड मैदान में अभ्यास कर रहे स्थानीय क्रिकेटरों और फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है। खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि टीम इंडिया संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।
क्रिकेटरों के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण और धारदार हुआ है, जिससे पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनेगा। वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
अब भागलपुर समेत पूरे देश की नजरें शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं, जहां फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। 🇮🇳🔥

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
60%
1.9m/s
99%
Sat
31 °
Sun
35 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular