Homeभागलपुर सिटीरेशम भवन में सजा रोजगार का मंच, जिलाधिकारी ने उद्यमियों को बांटे...

रेशम भवन में सजा रोजगार का मंच, जिलाधिकारी ने उद्यमियों को बांटे ऋण चेक, बढ़ाया हौसला

Bhagalpur News: भागलपुर के रेशम भवन परिसर में आज स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य ऋण स्वीकृति-सह-वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने चयनित उद्यमियों को स्वयं अपने हाथों से ऋण के चेक प्रदान किए और उन्हें नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का मूल उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। उन्होंने उद्यमियों के उत्साह की सराहना करते हुए पूरी लगन और ईमानदारी से अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (DDC) ने बैंकों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि समय पर ऋण स्वीकृति से ही जिले में औद्योगिक माहौल को मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रशासन और बैंकिंग सेक्टर के बेहतर समन्वय को सूक्ष्म उद्योगों के विकास की कुंजी बताया।

शिविर में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, एनईपी निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), सहायक उद्योग निदेशक अंबरीश आनंद, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार ने सभी अतिथियों, बैंक अधिकारियों और उद्यमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग विभाग भविष्य में भी उद्यमियों को हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
57%
3.9m/s
91%
Sat
31 °
Sun
35 °
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
37 °

Most Popular