Homeभागलपुर सिटीभागलपुर के 3.20 लाख पेंशनधारियों के खाते में ₹35.70 करोड़ की राशि...

भागलपुर के 3.20 लाख पेंशनधारियों के खाते में ₹35.70 करोड़ की राशि हस्तांतरित

भागलपुर: समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दी गई है। इसी क्रम में आज समीक्षा भवन, भागलपुर में पेंशन राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, डीपीओ आईसीडीएस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डायरेक्टर डीआरडीए एवं वरिष्ठ पेंशनधारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनधारियों का शॉल और पौधा देकर सम्मान भी किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले के 3,20,076 पेंशनधारियों के खातों में ₹35,70,39,300 की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। उन्होंने लाभार्थियों को मोबाइल पर राशि की प्राप्ति की पुष्टि करने का आग्रह किया।

योजना अनुसार लाभार्थियों की संख्या:

  • इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,12,062
  • मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,31,954
  • इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना – 15,912
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा योजना – 23,205
  • इंदिरा गांधी निःशक्तता पेंशन योजना – 2,590
  • बिहार निःशक्तता पेंशन योजना – 34,353

कुल 3,20,076 लाभार्थी अब प्रतिमाह ₹1100 की पेंशन प्राप्त करेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
64 %
1.4kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
33 °

Most Popular