Homeबिहारकहलगांव के नंदलालपुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार...

कहलगांव के नंदलालपुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार पर नशे में टक्कर मारने का आरोप

कहलगांव थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग रामदास सिंह की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रामदास सिंह अपने घर के सामने रोज की तरह टहल रहे थे। तभी गांव का ही एक युवक तेज रफ्तार बाइक से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद घायल अवस्था में उन्हें आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक नशे की हालत में था और अत्यधिक लापरवाही से वाहन चला रहा था।

घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। रामदास सिंह एक सम्मानित और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

फिलहाल परिजनों ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन मामले को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी ली जा रही है और यदि शिकायत मिलती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular