Patna News: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना के सैदपुर और बाकरगंज में भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष परासर और जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० ने मुख्यमंत्री को परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैदपुर नाले का जीर्णोद्धार करके इसके ऊपर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरा होने से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी और न्यू पटना बाईपास से जुड़ने का वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।
सैदपुर नाले के तहत पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन और एक सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (STP) का पानी बहता है। नगर विकास विभाग अंतर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BUDCO) के द्वारा 259.81 करोड़ रुपये की लागत से 5.61 किलोमीटर लंबाई वाले नाले के ऊपर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाकरगंज नाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जल्द और बेहतर ढंग से पूर्ण किया जाए। यह नाला उमा सिनेमा हॉल से अंटा घाट तक गंगा नदी की ओर जाता है और शहर के भीतरी हिस्सों में जल निकासी का अहम मार्ग है। परियोजना के तहत लगभग 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क नाले के ऊपर बनायी जा रही है, जिससे ट्रैफिक और जल निकासी दोनों में सुधार होगा।
निरीक्षण में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सचिव श्री कुमार रवि, सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष परासर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के बाद परियोजना का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा और पटना शहरवासियों के लिए आवागमन और जल निकासी दोनों सुगम बनेंगी।
CM नीतीश कुमार ने सैदपुर और बाकरगंज भूमिगत नाला व सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर और बाकरगंज नालों के भूमिगत निर्माण और सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोर लेन सड़क और नाला निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए। कार्य पूरा होने पर ट्रैफिक जाम और जलजमाव की समस्या समाप्त होगी और शहरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
Bhāgalpur
few clouds
29.6
°
C
29.6
°
29.6
°
64%
1.8m/s
11%
Mon
29
°
Tue
36
°
Wed
34
°
Thu
27
°
Fri
26
°


