Homeभागलपुर सिटीविधानसभा में कहलगाँव के मुद्दों की गूंज: विधायक शुभानंद मुकेश ने लापता...

विधानसभा में कहलगाँव के मुद्दों की गूंज: विधायक शुभानंद मुकेश ने लापता छात्राएं, कैंसर अस्पताल और सुरक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

पटना, 09 फरवरी: बिहार विधानसभा के आज के सत्र में कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े गंभीर जनहित मुद्दों को लेकर विधायक शुभानंद मुकेश ने सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने नियमों के तहत सदन में क्षेत्र से संबंधित सुरक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई अहम सवाल मजबूती से उठाए।

शून्यकाल के दौरान विधायक ने भागलपुर जिला अंतर्गत रसूलपुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक छात्राओं की बरामदगी नहीं होना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से विशेष जांच दल (SIT) गठित कर छात्राओं की शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की।

ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से विधायक शुभानंद मुकेश ने भागलपुर जिले में तेजी से बढ़ रहे कैंसर रोग, विशेषकर मुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की भयावह स्थिति को सदन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक न तो समर्पित कैंसर अस्पताल है और न ही नियमित स्क्रीनिंग, प्रारंभिक जांच और पॉलिएटिव केयर की स्थायी व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहलगाँव में समर्पित कैंसर अस्पताल की स्थापना की मांग की।

तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक ने कहलगाँव बटेश्वर स्थान एवं उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और विदेशी पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी पर्यटन पुलिस चौकी (Tourist Police Outpost) स्थापित करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त, निवेदन के माध्यम से विधायक ने एनएच-80 स्थित कहलगाँव में जल संसाधन विभाग के जर्जर सेवा पथ के पुनर्निर्माण की मांग की, जो आम लोगों और कर्मचारियों के लिए दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।

वहीं, थाना भवन निर्माण से जुड़े प्रश्न के माध्यम से उन्होंने सन्हौला थाना के पुराने और जर्जर भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए थाना भवन से प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता बताई, ताकि पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि
“कहलगाँव क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।”

 

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
32.8 ° C
32.8 °
32.8 °
48 %
3.1kmh
0 %
Wed
44 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
44 °

Most Popular