Homeभागलपुर सिटीभागलपुर: जोगसर में चोरी की वारदात के महज़ 12 घंटे के भीतर...

भागलपुर: जोगसर में चोरी की वारदात के महज़ 12 घंटे के भीतर घरेलू नौकर गिरफ्तार, ₹45,000 कैश बरामद

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट की मदद से दबोचा गया शातिर चोर, एसएसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम को मिली बड़ी कामयाबी।

Bhagalpur News: शहर के जोगसर थाना क्षेत्र के मसाकचक इलाके में हुई चोरी की एक घटना का भागलपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने न सिर्फ शातिर अपराधकर्मी को धर दबोचा, बल्कि उसके पास से चोरी की गई ₹45,000 की नकद राशि भी बरामद कर ली है।

​मामला जोगसर थाना कांड संख्या-129/26 (दिनांक 27.06.2026) के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें वादी राजा प्रताप सिंह (पिता- स्व. राजा सिंह, साकिन- मसाकचक) के घर से नकद सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी की शिकायत की गई थी।

 सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज, वफादार निकला चोर

​चोरी की इस गंभीर घटना को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), भागलपुर के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 व जोगसर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

  • सीसीटीवी से पहचान: पुलिस टीम ने जब घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई।

  • घरेलू नौकर ही निकला मास्टरमाइंड: जांच में पता चला कि फुटेज में दिख रहा शख्स कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़ित राजा प्रताप सिंह के घर में ही काम करने वाला नौकर पंकज गोस्वामी है।

 झारखंड का रहने वाला है आरोपी

​गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज गोस्वामी (पिता- स्व. महानंद गोस्वामी) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अमजद, थाना- औरैयाहाट, जिला- गोंडा (झारखंड) का रहने वाला है। वर्तमान में वह भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज (माही काली मंदिर के पास) में रह रहा था।

​पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, डेटाबेस से फोटो मिलान और मानवीय सूचना के आधार पर उसे हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसी की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए ₹45,000 नकद बरामद किए गए।

 पुलिस टीम में ये रहे शामिल

​त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम में मुख्य रूप से ​पु.अ.नि. सह थानाध्यक्ष विनोद कुमार (जोगसर थाना), ​पु.अ.नि. बब्लू कुमार (जोगसर थाना), ​जोगसर थाने के सजग सशस्त्र बल शामिल थे 

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
74%
2m/s
100%
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °
Mon
32 °

Most Popular