Homeभागलपुर सिटीजिलाधिकारी ने किया सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन, बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के...

जिलाधिकारी ने किया सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन, बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के हित में दिए निर्देश

भागलपुर: बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत जिले में डेयरी उत्पादों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तिलकामांझी स्थित जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में निर्मित सुधा मिल्क पार्लर (बूथ) का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर किया।

इस पार्लर में सुधा के सभी उत्पाद जैसे दूध, दही, घी, पनीर, पेरा, रसगुल्ला, कलाकंद, लस्सी एवं अन्य मिल्क प्रोडक्ट उपलब्ध रहेंगे।
प्रबंध निदेशक, सुधा डेयरी के अनुसार, बिहार सरकार ने प्रत्येक मिल्क पार्लर के निर्माण के लिए ₹7.50 लाख की राशि कन्फेड, पटना को उपलब्ध कराई है।

उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान शहर में आए सभी मवेशियों का दूध क्रय किया जाए, ताकि पशुपालकों को आर्थिक सहयोग मिल सके। साथ ही, जिला पशुपालन पदाधिकारी को आदेश दिया कि बाढ़ प्रभावित पशुपालकों को पशु चारा उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने मौके पर जिला पशुपालन कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में डॉ. अंजली कुमारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, भागलपुर एवं श्री शिवेंद्र कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक सुधा डेयरी, भागलपुर उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular