Homeबिहारभागलपुर सिटीउप विकास आयुक्त ने की सरकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, पारदर्शिता और...

उप विकास आयुक्त ने की सरकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य पर जोर

भागलपुर: समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), BPRO, लोहिया स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, वित्त आयोग अंतर्गत व्यय की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन सहित राज्य एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति का बिंदुवार मूल्यांकन किया गया। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तुलनात्मक समीक्षा की गई और जहां कमी पाई गई, वहां सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता, तत्परता और टीम भावना से कार्य करने पर बल दिया।
बैठक में प्रदर्शन कमजोर रहने वाले प्रखंडों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही, अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और फीडबैक के आधार पर सुधार सुनिश्चित करें।
उप विकास आयुक्त ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन योजनाओं के सफल और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी एवं मूल्यांकन करता रहेगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
59%
2.4m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular