Homeबिहारभागलपुर सिटीनाथनगर CTS में अनुशासन की उड़ी धज्जियां: बिना अनुमति बाहर निकले प्रशिक्षु...

नाथनगर CTS में अनुशासन की उड़ी धज्जियां: बिना अनुमति बाहर निकले प्रशिक्षु सिपाही आपस में भिड़े, बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा

वर्दी की मर्यादा शर्मसार: नाथनगर में बीच सड़क पर भिड़े प्रशिक्षु सिपाही, कॉलर पकड़कर घसीटा; वीडियो वायरल

Bhagalpur News: सिपाही प्रशिक्षण केंद्र (CTS) नाथनगर में बुधवार को अनुशासन उस वक्त तार-तार हो गया जब बिना अनुमति बाहर निकले प्रशिक्षु सिपाही बीच सड़क पर एक-दूसरे से उलझ गए। मनसकामनानाथ मंदिर रोड से मछली पट्टी जाने वाली सड़क पर प्रशिक्षुओं के बीच हुई मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​“ज्यादा रंगबाजी करोगे तो यहीं धांस देंगे”: बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

​मामला बुधवार दोपहर करीब एक बजे का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुशासन का पाठ पढ़ने वाले प्रशिक्षु सिपाही आम लोगों की तरह बीच सड़क पर गुत्थमगुत्था हो रहे हैं। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने धमकी भरे लहजे में कहा, “ज्यादा रंगबाजी करोगे तो ऑर्डर मिल गया है, यहीं धांस देंगे।” बात यहीं नहीं रुकी, विवाद के दौरान एक प्रशिक्षु ने फोन कर कैंपस के अंदर से अपने 8-10 अन्य साथियों को बाहर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दूसरे प्रशिक्षु का कॉलर पकड़ा और उसे घसीटते हुए जबरन सीटीएस (CTS) परिसर के अंदर ले गए।

​कैमरा देख भड़के प्रशिक्षु, पत्रकारों को दी धमकी

​हंगामे के दौरान जब वहां मौजूद पत्रकारों ने वीडियो और फोटो बनाने की कोशिश की, तो प्रशिक्षु सिपाही उन पर भी भड़क गए। अनुशासन तोड़ने वाले इन सिपाहियों ने पत्रकारों को मोबाइल बंद करने और फुटेज डिलीट करने की धमकी तक दे डाली।

​प्राचार्य का सख्त रुख: “प्रोटोकॉल तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई”

​इस पूरे मामले पर सीटीएस एसपी सह प्राचार्य लाल बाबू ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर सभी संबंधित प्रशिक्षुओं की पहचान कर उन्हें तलब किया गया।

  • ​कड़ा अल्टीमेटम: प्राचार्य ने सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि बिना अनुमति परिसर से बाहर जाना और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करना गंभीर अनुशासनहीनता है।
  • ​चेतावनी: फिलहाल पहली गलती मानकर सभी को सख्त अल्टीमेटम दिया गया है। प्राचार्य ने दो टूक कहा है कि यदि भविष्य में किसी ने भी ट्रेनिंग प्रोटोकॉल तोड़ने की कोशिश की, तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
69%
3.3m/s
96%
Wed
29 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular