Homeबिहारभागलपुर सिटीबिना टिकट यात्रियों पर रेलवे का बड़ा प्रहार: फरक्का एक्सप्रेस में विशेष...

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे का बड़ा प्रहार: फरक्का एक्सप्रेस में विशेष छापेमारी, वसूला लाखों का जुर्माना

जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर बेटिकट यात्रियों में हड़कंप, एक दिन में वसूले ₹2.93 लाख

Bhagalpur News: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अपनी कमर कस ली है। बुधवार, 29 को जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज रेल खंड पर एक व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिससे बेटिकट यात्रियों और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया।

​फरक्का एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में सघन तलाशी

​मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कार्तिक सिंह के नेतृत्व में यह विशेष अभियान मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 15734 फरक्का एक्सप्रेस में चलाया गया। इसके अलावा, जमालपुर से साहिबगंज के बीच चलने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी वाणिज्य निरीक्षकों और टिकट जांच कर्मियों की टीम ने अचानक छापेमारी की।

​462 मामले पकड़े गए, ₹2.93 लाख का जुर्माना वसूला

​रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस एक दिवसीय सघन जांच के दौरान कुल 462 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने इन यात्रियों से मौके पर ही ₹2,93,715 (दो लाख तिरानवे हजार सात सौ पंद्रह रुपये) की राशि बतौर जुर्माना वसूल की।

​रेलवे की अपील: ‘उचित टिकट लेकर ही करें सफर’

​मालदा मंडल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रेलवे राजस्व की सुरक्षा और वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही ट्रेन में प्रवेश करें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या आर्थिक दंड का सामना न करना पड़े।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
67%
1.9m/s
62%
Wed
23 °
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular