Homeबिहारडिजिटल युग की पत्रकारिता पर होगी मंथन, दिल्ली में 11 अक्टूबर को...

डिजिटल युग की पत्रकारिता पर होगी मंथन, दिल्ली में 11 अक्टूबर को आयोजित होगा “डिजिटल भारत समिट 2025”

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: भारत में पत्रकारिता के डिजिटल भविष्य को दिशा देने जा रहा है एक ऐतिहासिक आयोजन — “डिजिटल भारत समिट 2025”, जिसका आयोजन Web Journalists’ Association of India (WJAI) और Prime Time Research Media Pvt. Ltd. के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम शनिवार, 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे, दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 स्थित होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित होगा।

इस भव्य समिट का उद्देश्य बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता की नई दिशा, अवसरों और चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श करना है। डिजिटल तकनीक के विस्तार और मीडिया के तेजी से रूपांतरण के बीच, यह आयोजन देशभर के पत्रकारों, नीति-निर्माताओं और सामाजिक नेताओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां मीडिया, टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र के रिश्ते पर सार्थक चर्चा होगी।

कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद मनोज तिवारी, सांसद अतुल गर्ग और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

WJAI दिल्ली एनसीआर चैप्टर के अध्यक्ष पंकज प्रसून ने बताया कि इस समिट में देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों की भागीदारी होगी। साथ ही, Web Journalists’ Association of India की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के भविष्य की दिशा तय करने वाले कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल सहित WJAI के कई शीर्ष पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। वहीं, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष झा ने कहा कि “डिजिटल भारत समिट का उद्देश्य पत्रकारिता जगत को एक साझा मंच देना है, जहां मीडिया और तकनीक के बदलते संबंधों पर गंभीर संवाद हो सके।”

Prime Time Research Media Pvt. Ltd. की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, न्यू मीडिया एथिक्स, और जनसंपर्क की नई भूमिका जैसे विषयों पर विशेषज्ञ पैनल चर्चा करेंगे।

यह समिट न सिर्फ पत्रकारिता की नई परिभाषा गढ़ने का प्रयास है, बल्कि एक ऐसे भारत की कल्पना को भी साकार करता है, जहां डिजिटल मीडिया समाज और लोकतंत्र के बीच एक सशक्त पुल बन सके।

📍 स्थान: होटल रेडिशन ब्लू, द्वारका सेक्टर 13, नई दिल्ली
📅 तारीख: शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
🕕 समय: शाम 6:00 बजे से

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular