Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में कल से दो दिवसीय वेब मीडिया समागम–2025, उप मुख्यमंत्री सम्राट...

भागलपुर में कल से दो दिवसीय वेब मीडिया समागम–2025, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bhagalpur News: भागलपुर शहर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े मीडिया आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। 27 और 28 दिसंबर 2025 को सिल्क सिटी भागलपुर में दो दिवसीय वेब मीडिया समागम–2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के 7वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिसमें देशभर से वेब और डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े दिग्गजों का जमावड़ा होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार सुबह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे, जिससे इस आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई है।

इस दो दिवसीय समागम के दौरान डिजिटल और वेब पत्रकारिता की बदलती भूमिका, मीडिया की विश्वसनीयता, फेक न्यूज की चुनौती, तकनीकी नवाचारों का प्रभाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, सोशल मीडिया की संभावनाएं और खतरे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी। विभिन्न सत्रों में गोष्ठियां, संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से वेब मीडिया के वर्तमान स्वरूप और भविष्य की दिशा पर मंथन किया जाएगा।

कार्यक्रम में देश-प्रदेश से आए वरिष्ठ पत्रकार, वेब मीडिया विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां अपने अनुभव साझा करेंगी। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने बताया कि अंग प्रदेश की पावन भूमि भागलपुर में इस समागम का मुख्य उद्देश्य वेब पत्रकारिता को सशक्त बनाना, पत्रकारों के अधिकारों और दायित्वों पर गंभीर संवाद करना तथा डिजिटल युग में नैतिक, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आज वेब मीडिया समाज का एक सशक्त स्तंभ बन चुका है, ऐसे में उसकी सामाजिक जिम्मेदारी और विश्वसनीयता को लेकर संवाद बेहद जरूरी है।

समागम में विधान पार्षद विरेंद्र नारायण यादव, भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक एवं माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी, न्यूज-18 ग्रुप एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह, सीनियर एडिटर मनोज माल्यानिल, दैनिक भास्कर के स्टेट हेड आलोक मिश्रा, बिहार आजतक के कंसल्टिंग एडिटर सुजीत झा, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क, टीवी9 के एक्जीक्यूटिव एडिटर पंकज सिंह, न्यूज नेशन के एक्जीक्यूटिव एडिटर पुनित पुष्कर, अमर उजाला बिहार के संपादक कुमार ज्योति, इंडियन एक्सप्रेस के सीनियर असिस्टेंट एडिटर संतोष कुमार सिंह, जी बिहार-झारखंड के संपादक स्वपनिल सोनल सहित कई नामचीन पत्रकार और विचारक शामिल होंगे।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर भागलपुर सहित पूरे बिहार में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह समागम न केवल भागलपुर बल्कि राज्य के लिए भी गौरव का विषय है, जिससे वेब मीडिया को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
84%
4.2m/s
27%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular