Homeबिहारभागलपुर सिटीबांका: 8 साल के मासूम पर जानलेवा हमला, CCTV मिला क्षतिग्रस्त, हॉस्टल...

बांका: 8 साल के मासूम पर जानलेवा हमला, CCTV मिला क्षतिग्रस्त, हॉस्टल संचालक पर लापरवाही का गंभीर आरोप

​"मायागंज अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है 8 साल का मासूम; ऐन वक्त पर कैमरों का खराब मिलना हॉस्टल प्रबंधन को बना रहा है संदिग्ध, परिजनों में भारी आक्रोश।"

Banka News: बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राधानगर स्थित ‘माउंट केरला पब्लिक स्कूल’ के हॉस्टल में 8 वर्षीय छात्र आनंद कुमार पर हुए कथित चाकू हमले के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। घटना के बाद जब हॉस्टल परिसर की जांच की गई, तो वहां लगा मुख्य सीसीटीवी (CCTV) कैमरा क्षतिग्रस्त पाया गया।

​हॉस्टल संचालक के पिता ने खुद मीडिया के सामने स्वीकार किया कि कैमरे खराब स्थिति में मिले हैं। उन्होंने कहा कि यदि सीसीटीवी कैमरा सही सलामत काम कर रहा होता, तो इस पूरी खौफनाक वारदात की सच्चाई और हमलावर का चेहरा साफ-साफ सामने आ चुका होता। कैमरे का ऐन वक्त पर खराब मिलना हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

भागलपुर के मायागंज में ऑक्सीजन सपोर्ट पर मासूम आनंद

​चाकूबाजी की इस जघन्य वारदात में गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय छात्र आनंद कुमार को आनन-फानन में भागलपुर के मायागंज अस्पताल (JLNMCH) में भर्ती कराया गया है। मासूम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

​चिकित्सकों और पुलिस प्रशासन का कहना है कि छात्र अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हॉस्टल के बंद कमरों के पीछे आखिर क्या हुआ था, चाकू किसने चलाया और इस खौफनाक साजिश के पीछे किसका हाथ है।

परिजनों का आरोप— “हॉस्टल संचालक की भारी लापरवाही से गई बच्चे की जान”

​इस दर्दनाक घटना को लेकर घायल छात्र के परिजनों में भारी आक्रोश है। मायागंज अस्पताल में मौजूद पीड़ित छात्र के पिता ने हॉस्टल संचालक पर सुरक्षा में घोर लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाया है।

​”हमने अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए हॉस्टल के भरोसे छोड़ा था, लेकिन वहां बच्चों की सुरक्षा राम भरोसे है। सीसीटीवी कैमरे बंद हैं, वार्डन गायब हैं और बच्चों पर खुलेआम चाकू चल रहे हैं। यह संचालक की पूरी तरह से लापरवाही है।”

पीड़ित छात्र के पिता

 

पुलिस जांच में जुटी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

​घटना की सूचना मिलते ही कटोरिया थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हॉस्टल के अन्य बच्चों, वार्डन और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान से पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी हॉस्टल प्रबंधन व हमलावरों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
70%
1.6m/s
20%
Tue
35 °
Wed
34 °
Thu
29 °
Fri
24 °
Sat
29 °

Most Popular