Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में आज सीएम Nitish Kumar का दौरा, कई योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन...

भागलपुर में आज सीएम Nitish Kumar का दौरा, कई योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन और जनसंवाद

बौसी रेलवे अंडरपास का निरीक्षण, बैजानी पंचायत में विवाह मंडप की आधारशिला; दोपहर 1 बजे तक चलेगा कार्यक्रम

Bhagalpur News: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज भागलपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण, शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन भागलपुर हवाई अड्डा पर लगभग सुबह 10:45 बजे होगा।

हवाई अड्डा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले बौसी रेलवे अंडरपास स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे बैजानी पंचायत के लिए रवाना होंगे, जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बनने वाले विवाह मंडप का शिलान्यास करेंगे।

बैजानी पंचायत में मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद वे बैजानी स्थित सभास्थल पहुंचेंगे, जहां प्रगति यात्रा के संकल्प का अवलोकन करेंगे और अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए नए विकास कार्यों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके पश्चात वे जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ भागलपुर में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री आम लोगों से जनसंवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। पूरा कार्यक्रम लगभग दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
28 ° C
28 °
28 °
38%
2.3m/s
12%
Wed
28 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
27 °
Sun
30 °

Most Popular