Homeभागलपुर सिटीभागलपुर को मिली 208 करोड़ की सौगात; मुख्यमंत्री ने किया विकास योजनाओं...

भागलपुर को मिली 208 करोड़ की सौगात; मुख्यमंत्री ने किया विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Bhagalpur News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार 13 मई 2025 को भागलपुर स्थित सैण्डिस कंपाउंड में 208 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 48 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इन योजनाओं में 4502.79 लाख रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन एवं 16359.46 लाख रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

सीएम 2
बिहार सीएम नीतीश कुमार

इसके पश्चात्, मुख्यमंत्री भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के खिरीबांध पंचायत स्थित मुखेरिया ग्राम में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष विकास शिविर में शामिल हुए. उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक, स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए. इस दौरान वासगीत पर्चा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना का प्रशस्ति पत्र, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र, स्पॉन्सरशिप योजना का सांकेतिक चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की चाभी, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किए गए.

शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया और लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया. महिलाओं ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया..

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद गिरिधारी यादव, विधायक गोपाल मंडल, विधायक ललन कुमार, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक पवन यादव, भागलपुर के जिला परिषद् अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ वसुंधरा लाल, पूर्व सांसद बुलो मंडल, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सहित अन्य थे.

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular